कंगना से लगाव नहीं पर 'थप्पड़' का जश्न मनाने वाले लोगों में नहीं हूं शामिल: शबाना
अभिनेत्री और नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर अभिनेत्री शबाना आज़मी ने कहा है, "मुझे कंगना रनौत से कोई लगाव नहीं है लेकिन मैं खुद को 'थप्पड़' का जश्न मनाने वाले लोगों में शामिल नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा, "अगर सुरक्षाकर्मी कानून हाथ में ले लेंगे तो कोई भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा।"