कंझावला की घटना के समय 3 पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मी निलंबित किए जाएं: गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंझावला (दिल्ली) में नए साल की सुबह युवती को कार से घसीटने के मामले में पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के समय तैनात 3 पीसीआर वैन व 2 पुलिस पिकेट के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।