कंझावला पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली में थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन
दिल्ली की कंझावला पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मृतका के रिश्तेदार मंगलवार को सुल्तानपुरी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, "एसएचओ, हमारी बात डीसीपी से करवाएंगे। मामले में हत्या की धारा जोड़ना उनके हाथ में नहीं।" नए साल की सुबह स्कूटर सवार युवती को कार से टक्कर मारकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया था।