कंझावला मामले में छठे आरोपी आशुतोष को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
दिल्ली के एक कोर्ट ने कंझावला में लड़की के कार के नीचे घसीटे जाने के मामले में छठे आरोपी व कार के मालिक आशुतोष भारद्वाज को शुक्रवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी आशुतोष को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। बकौल पुलिस, इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।