कंझावला मामले में पीड़िता के परिजनों ने सुल्तानपुरी थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

कंझावला मामले में पीड़िता के परिजन व पड़ोसियों ने गुरुवार को दिल्ली के सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को फांसी की सज़ा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ नारेबाज़ी की और पुलिस से इस मामले को हत्या का मामला मानकर एफआईआर में आईपीसी की धारा 302 जोड़ने की अपील की है।

Load More