कंझावला मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मामला

दिल्ली पुलिस के ज़ोन 2 के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, कंझावला मामले में पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) की जगह पर हत्या की धारा (302) जोड़ दी है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और 2 अन्य आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया था।

Load More