कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौड़ ने पत्रकार रजत सैन से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौड़ ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पत्रकार रजत सैन संग अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। सलोनी ने कैप्शन में लिखा, "हमारे माता-पिता ने 'हां' कहा और दादी ने कहा, 'करनी तो तुझे अपने मन की ही है'।" अभिनेत्री गौहर खान और मिथिला पालकर ने सलोनी और रजत को बधाई दी है।