कंडक्टर रह चुके अभिनेता रजनीकांत अचानक बेंगलुरु में बस डिपो पहुंचे; वायरल हुईं तस्वीरें

अभिनेता रजनीकांत मंगलवार को बेंगलुरु में उस बस डिपो पर अचानक पहुंचे जहां वह अभिनेता बनने से पहले बस कंडक्टर का काम करते थे। उन्होंने बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (बीएमटीसी) के डिपो पर काम करने वाले ड्राइवरों, कंडक्टरों, हेल्पर्स से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान एक फैन उनके पैर छूते नज़र आया।

Load More