कंधे पर हाथ रखने वाले कांग्रेस नेता को कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार ने मारा थप्पड़
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हावेरी में चुनाव प्रचार के दौरान उनके कंधे पर हाथ रखने वाले स्थानीय कांग्रेस नेता को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने घटना की निंदा करते हुए कहा, "कांग्रेस की नवाबी मानसिकता। कांग्रेस की पहचान- जनता व वर्कर का अपमान।"