कंपनी की कैंटीन में परोसे गए समोसों के अंदर पुणे में स्टाफ को मिले कंडोम
पुणे (महाराष्ट्र) की एक ऑटोमोबाइल कंपनी की कैंटीन में परोसे गए समोसों में कर्मचारियों को कंडोम, पत्थर व गुटखा मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, कंपनी को समोसे सप्लाई करने वाली फर्म का ठेका रद्द होने के बाद उसके पार्टनर्स ने ठेका पाने वाली दूसरी फर्म को बदनाम करने की साज़िश रची थी।