कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर गूगल ने 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
गूगल ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करने को लेकर 20 और कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। गूगल के कर्मचारी कंपनी के इज़रायली सरकार के साथ काम करने के विरोध में कैलिफोर्निया व न्यूयॉर्क में प्रदर्शन कर रहे हैं। गूगल, एमेज़ॉन और इज़रायली सरकार के बीच अनुबंधित $1.2 बिलियन के प्रोजेक्ट निंबस का गूगल के कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।