कंपनी के शेयरों के भाव गिराकर मुनाफा कमाना था मकसद: हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर अदाणी
उद्योगपति गौतम अदाणी ने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जारी रिपोर्ट को लेकर कहा कि यह रिपोर्ट गलत सूचनाओं पर आधारित थी। अदाणी ने कहा कि इस रिपोर्ट का मकसद अदाणी समूह की साख को नुकसान पहुंचाना और शेयरों की कीमतों के गिरावट से मुनाफा कमाना था। बकौल अदाणी, समूह की संपत्ति और ऑपरेटिंग कैश फ्लो अब पहले से कहीं बेहतर है।