कंपनी छोड़ने के बाद भी अपनी पूर्व सीओओ सैंडबर्ग की निजी सुरक्षा के लिए भुगतान करेगी मेटा

कंपनी छोड़ने के बावजूद मेटा अपनी पूर्व सीओओ शेरिल सैंडबर्ग को निजी सुरक्षा मुहैया कराएगी। मेटा ने सैंडबर्ग को 'मिल रहीं धमकियों' के चलते यह फैसला किया। कंपनी 30 जून, 2023 तक उनके घर व निजी यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए भुगतान करेगी। 2008 में कंपनी में शामिल हुईं सैंडबर्ग का मेटा में 30 सितंबर को आखिरी दिन था।

Load More