कंपनी बाज़ार तक पहुंच नहीं बढ़ाती है तो उसका कोई मूल्य नहीं होता: इन्फोसिस के संस्थापक
इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने कहा है कि किसी भी कंपनी की लंबी उम्र के लिए उसकी बाज़ार तक पहुंच होना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "बाज़ार तक पहुंच बढ़ाए बिना आपका विचार शानदार क्यों न हो, उसका कोई मूल्य नहीं है।" उन्होंने कहा, "जब तक कंपनी अच्छी प्रतिभाओं को नहीं लाती है...तब तक उसका मूल्य शून्य है।"