कंपनी में छंटनी की योजना नहीं है: 2 अधिकारियों को निकाले जाने के बाद ट्विटर के सीईओ
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने कंपनी के दो शीर्ष अधिकारियों (कायवन बेकपोर और ब्रूस फाल्क) को नौकरी से निकाले जाने के बाद अधिकांश भर्ती पर भी रोक लगा दी है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि फिलहाल कंपनी-व्यापी छंटनी की कोई योजना नहीं है। बकौल अग्रवाल, अधिकारियों का परिवर्तन जारी रहेगा ताकि आवश्यकतानुसार कंपनी की क्षमता में सुधार हो सके।