कंपनी व्यापक छंटनी पर विचार नहीं कर रही: मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर करने के बाद ट्विटर
ट्विटर ने कहा है कि कंपनी व्यापक छंटनी पर विचार नहीं कर रही लेकिन व्यवसाय का पुनर्गठन हो सकता है। एलन मस्क पर $44-बिलियन की डील का उल्लंघन करने का केस दर्ज करने के बाद ट्विटर ने यह बयान दिया है। मई में ट्विटर ने कहा था कि वह नई भर्तियां रोक कर मौजूदा नौकरी के प्रस्तावों की समीक्षा करेगा।