कई ऐक्टर ने अच्छे रोल किए लेकिन इतिहास कुछ ही रच पाए, सतीश कौशिक उनमें से एक थे: गोविंदा

अभिनेता गोविंदा ने कहा है कि वह फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निधन की खबर पर भरोसा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा, "वह ऐसे ऐक्टर थे जो अपनी मेहनत से किरदार को यादगार बना देते थे। कई कलाकार हैं जिन्होंने अच्छी भूमिकाएं निभाई हैं लेकिन सभी किरदार इतिहास का हिस्सा नहीं बन पाते। सतीश द्वारा निभाए गए किरदार ऐतिहासिक हैं।"

Load More