कई ऐक्टर्स सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरह बर्ताव करते हैं, हमारा काम अभिनय है: हुमा
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने 'न्यूज़ 18' से बेहतर रोल पाने के लिए कलाकारों पर सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बढ़ते दबाव पर बात की है। उन्होंने कहा, "कई (ऐक्टर्स) जिनमें मैं भी शामिल हूं कभी-कभी (सोशल मीडिया) इन्फ्लुएंसर जैसे बर्ताव करते हैं। मेरा काम अभिनय करना है। 10 मिलियन फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं कि आप अभिनय भी अच्छा करें।"