कई करदाताओं को मिले करोड़ों के ट्रांज़ैक्शन वाले एडवांस टैक्स ईमेल, सरकार ने दी सफाई
एडवांस टैक्स ई-कैंपेन के तहत कई करदाताओं को करोड़ों रुपए के 'महत्वपूर्ण ट्रांज़ैक्शन' दिखाने वाले ईमेल मिलने के बाद आयकर विभाग ने सफाई दी है। विभाग ने कहा कि ईमेल में दी गई जानकारी गलत है और लोगों को इन्हें नज़रअंदाज़ करना चाहिए। एक X यूज़र ने ईमेल का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए कहा कि इससे हार्ट-अटैक आ सकता हैं।