कई किमी तक भीड़ की वायरल तस्वीर अयोध्या की नहीं है, रामलला के दर्शन बंद नहीं हुए: पुलिस
पुलिस ने सोशल मीडिया पर अयोध्या (उत्तर प्रदेश) की बताई जा रही वायरल तस्वीर को फर्ज़ी बताया है। इसके साथ दावा किया जा रहा था कि श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर तक भीड़ के चलते रामलला के दर्शन अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया, "सभी श्रद्धालुओं को पुलिस की मौजूदगी में दर्शन कराए जा रहे हैं।"