कई घंटों तक लगातार बैठकर काम करने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?
दिल्ली में डॉक्टर अजय कुमार ने बताया है कि कई घंटों तक लगातार बैठकर काम करने से मांसपेशियां कमज़ोर होती हैं, रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है जिससे पीठ-कमर में दर्द रहता है और ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। इससे मोटापा/हृदय रोग/मधुमेह का जोखिम बढ़ सकता है, आंखों पर दबाव और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।