कई चुनाव लड़े हैं, एक नहीं लड़ूंगी तो फर्क नहीं पड़ेगा: इलाहाबाद से टिकट कटने पर रीता बहुगुणा
'एबीपी' के अनुसार, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि टिकट कटने से उन्हें पार्टी से कोई नाराज़गी व मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जीवन में कई चुनाव लड़े हैं, एक नहीं लड़ूंगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा।" गौरतलब है, बीजेपी ने इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया है।