कई टुकड़ों में मिला उत्तराखंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, तस्वीरें आईं सामने
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में शुक्रवार दोपहर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत होने के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं। हेलीकॉप्टर के कई टुकड़े पहाड़ी ढलान और झाड़ियों में बिखरे मिले। इसकी तस्वीरों में मलबा बुरी तरह क्षतिग्रस्त और एक हिस्सा जली हुई हालत में दिखाई दे रहा है।