कई त्रुटियां पाए जाने के बाद बीएसईबी ने दोबारा अपलोड की बिहार सक्षमता परीक्षा की 'आंसर की'
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा की 'आंसर की' दोबारा अपलोड की है। दरअसल, पहले जारी की गई 'आंसर की' में कई त्रुटियां पाई गई थीं। वहीं, समिति ने गलत 'आंसर की' अपलोड करने को लेकर संबंधित एजेंसी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।