कई दिनों से अंदर ही अंदर 'सुलग' रहा पेड़, देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचे लोग
बलिया (यूपी) में एक महुआ का पेड़ कई दिनों से धधकने की वजह से चर्चा में है। स्थानीय लोगों का दावा है कि हरे-भरे पेड़ के तने से लगातार आग की लपटें निकल रही हैं जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह प्राकृतिक कारणों से भी हो सकता है।