कई दिनों से लापता मेक्सिको के अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव हुआ बरामद
लापता चल रहे मेक्सिको के अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हॉलक्रॉफ्ट का शव मेक्सिको सिटी में मिला है और हॉलक्रॉफ्ट की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। ऐक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहे हॉलक्रॉफ्ट 3 सितंबर को घर लौटने के दौरान लापता हो गए थे।