कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे ओवैसी, हैदराबाद में उनकी तारीफ में लगे पोस्टर
'ऑपरेशन सिंदूर' पर कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ में हैदराबाद (तेलंगाना) में कई मेट्रो स्टेशन के पिलर्स पर पोस्टर्स लगाए गए हैं। एक पोस्टर पर लिखा है 'एक आदमी आतंक के खिलाफ, एक सच पाकिस्तान के खिलाफ, अंदर के दुश्मन को बेनकाब करना, भारत के लिए, गर्व के साथ'।