कई देशों में कोविड-19 केस बढ़ने के बीच प्रभावित देशों से यूपी आने वाले लोगों की होगी जांच
कई देशों में कोविड-19 केस बढ़ने के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अलर्ट घोषित किया है। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को हवाई अड्डों पर सतर्कता बढ़ाने और संक्रमण प्रभावित देशों से लौटने वालों की जांच कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि इलाज के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए जाएं।