कई नेता जल्द छोड़ेंगे कांग्रेस, सोनिया गांधी को पता है कारण: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा है कि कई नेता जल्द ही कांग्रेस छोड़ देंगे और पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को इसके पीछे का कारण पता है। सुनील जाखड़ के कांग्रेस छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा, "यह...पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है।" बकौल कुमार, "नेताओं...के कांग्रेस छोड़ने का सबसे बड़ा कारण...पार्टी के भीतर उनके प्रति सम्मान की...कमी है।"