कई नेताओं के न आने के फैसले के बाद टली INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक
कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल के अनुसार, INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगी। इससे पहले यह बैठक बुधवार को होने वाली थी। तीन राज्यों में कांग्रेस की चुनावी हार के बाद अखिलेश यादव, नीतीश कुमार और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने कहा था कि वह INDIA की बैठक में शामिल नहीं होंगे।