कई पाकिस्तानी ऐक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में हुए अनब्लॉक
भारत में पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस मावरा होकेन के बाद कई अन्य ऐक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रतिबंध हटाया गया है। इनमें युमना ज़ैदी, सबा कमर, दानानीर मोबीन, हिबा कादिर, दानिश तैमूर और अहद रज़ा मीर शामिल हैं। गौरतलब है, पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद कई ऐक्टर्स के अकाउंट बैन किए गए।