कई बार हम विश्व कप जीतने के करीब पहुंचे लेकिन आगे नहीं बढ़ पाए: पीएम से रोहित शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है, "कई बार हम विश्व कप जीतने के करीब पहुंचे पर आगे नहीं बढ़ पाए लेकिन इस बार सभी (टीम) की वजह से हम यह कर पाए हैं।" उन्होंने कहा, "पूरी टीम ने इसके लिए बहुत इंतज़ार किया था और बहुत मेहनत भी की थी।