कई बार उदास होती हूं लेकिन इसके लिए डिप्रेशन जैसा बड़ा शब्द उपयोग करना ज़रूरी नहीं: मृणाल
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर अपनी रोती हुई तस्वीरें शेयर करने को लेकर कहा है, "कई बार आप अच्छी बातें सुनना चाहते हैं। वह पोस्ट करने के बाद मुझे सुकून मिला।" उन्होंने कहा, "कई ऐसे दिन होते हैं जब हम उदास होते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम डिप्रेशन जैसा बड़ा शब्द इस्तेमाल करें।"