कई बार मरते-मरते बचा: वीडियो में रिहाई की मिन्नतें करते हुए गाज़ा में बंधक बनाया गया किसान
फिलिस्तीनी संगठन इस्लामिक जिहाद ने गाज़ा में बंधक बनाए गए इज़रायली किसान का वीडियो जारी किया है। वीडियो में रिहाई की मिन्नतें कर रहे किसान ने कहा, "कई बार मरते-मरते बचा...चमत्कार है कि अब तक ज़िंदा हूं।" बकौल रिपोर्ट्स, हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान किसान के पिता की हत्या की थी जबकि मां को बंधक बनाया था।