कई बार रेप हुआ क्योंकि मैं इतने नशे में होती थी कि 'स्टॉप' शब्द भी नहीं कह पाती थी: ऐक्ट्रेस सलमा
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस सलमा ब्लेयर ने अपने संस्मरण में बताया है कि शराब के नशे के दौरान उनका कई बार रेप किया गया। 49-वर्षीय ऐक्ट्रेस ने बताया, "मैं इतने ज़्यादा नशे में होती थी कि मैं 'प्लीज़, स्टॉप' शब्द भी नहीं कह पाती थी।" उन्होंने बताया कि जब वह 7-साल की थीं तब से उन्हें शराब की लत लग गई थी।