कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को हसन से मिली हार, 42,649 वोटों से रहे पीछे

कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी और जेडीएस (निलंबित) नेता प्रज्वल रेवन्ना हार गए हैं। प्रज्वल को कांग्रेस के उम्मीदवार श्रेयस एम पटेल ने 42,649 वोटों के अंतर से हराया है। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान ही प्रज्वल पर कई महिलाओं के रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और इनकी जांच जारी है।

Load More