कई मौकों पर लगा मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है: अपने करियर में उतार-चढ़ाव पर अश्विन
भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले अपने करियर में उतार-चढ़ाव को लेकर बात करते हुए कहा है, "कई मौकों पर मुझे ऐसे लगा, मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है, यार?" उन्होंने आगे कहा, "इन उतार-चढ़ावों ने मुझे वह बनाया है जो मैं हूं।" अश्विन ने अपने 99 टेस्ट मैचों में 507 विकेट लिए हैं।