कई यूज़र्स के लिए ठप हुई UPI सेवा; Paytm व GPay से पेमेंट करने में आ रही दिक्कत
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे भारत में बुधवार को कई यूज़र्स के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई सर्विस डाउन हो गई। पेटीएम, गूगल पे व फोनपे जैसे यूपीआई ऐप और एसबीआई के बैंकिंग ऐप पर भुगतान में यूपीआई सेवा में बाधा के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले 26 मार्च को भी यूपीआई सर्विस डाउन हुई थी।