कई यूट्यूब यूज़र्स ने बताया है कि उन्हें यूट्यूब ऐक्सेस करने में समस्या आ रही है। गूगल ने इसे लेकर कहा, "यूज़र्स को यूट्यूब पर एम्प्टी होमपेज या एरर मेसेज दिख सकता है...यूज़र्स को शॉर्ट्स स्क्रॉल करने के दौरान वीडियो दिखना भी बंद हो सकते हैं।" यूट्यूब ने बताया है कि वह समस्या के समाधान पर काम कर रहा है।