कई राज्यों के लिए 23 जनवरी तक के लिए बारिश और घने कोहरे की चेतावनी हुई जारी
आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 21-23 जनवरी तक बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 18 व 19 जनवरी, पूर्वी राजस्थान में 18-20 जनवरी तक, यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 18 व 19 जनवरी और उत्तराखंड में 18 जनवरी को घना कोहरा रहने का अनुमान है।