कई राज्यों के लिए जारी हुई कल भारी बारिश होने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों के लिए शुक्रवार को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Load More