कई राज्यों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश और लू की चेतावनी, सूची जारी
आईएमडी ने मंगलवार के लिए केरल, कर्नाटक, पुद्दुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।