कई राज्यों के लिए भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी, देखें सूची
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 27 व 28 फरवरी और 1 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।