कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, सूची जारी
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, केरल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और तेलंगाना में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बिहार, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और ओडिशा में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।