कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, सूची जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (14 सितंबर) के लिए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, पुद्दुचेरी, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।