कई राज्यों में अगले 2 दिनों के लिए शीतलहर, घने कोहरे और भारी बारिश की चेतावनी, सूची जारी
आईएमडी ने रविवार व सोमवार के लिए एमपी, बिहार, असम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में घने व अत्यधिक घने कोहरे छाए रहने की चेतावनी जारी की है। बिहार और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।