कई राज्यों में झमाझम बारिश से जारी रहेगी प्रचंड गर्मी से राहत, सूची जारी
IMD ने सोमवार के लिए कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, केरल, पुद्दुचेरी, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है।