कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश और लू की चेतावनी, सूची जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है।

Load More