कई राज्यों में स्विगी और ज़ोमैटो से शराब की होम डिलीवरी करने पर चल रहा है विचार: रिपोर्ट
'ईकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु व गोवा समेत कई राज्यों में स्विगी और ज़ोमैटो जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के ज़रिए शराब की होम डिलीवरी शुरू करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत फिलहाल बीयर और वाइन की ऑनलाइन डिलीवरी की जाएगी। अधिकारी ऐसी डिलीवरी के फायदे-नुकसान पर मंथन कर रहे हैं।