कई राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे की चेतावनी जारी
आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रविवार और सोमवार को रात/सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। रविवार को रात/सुबह के समय पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है।